देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामले में थोड़ी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामले देश में कुल 38 हजार 949 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 542 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 40 हजार 026 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 25 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.99 प्रतिशत रही है।

शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 10 लाख 26 हजार 829 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक 4 लाख 12 हजार 531 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4 लाख 30 हजार 422 हो गई है।

वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 01 लाख 83 हजार 876 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट 97.28 फीसद

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटों में 19 लाख टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 43.80 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 39.13 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Share This Article