Latest NewsUncategorizedPM मोदी और बाइडेन की हुई बात, फिर पुतिन ने...

PM मोदी और बाइडेन की हुई बात, फिर पुतिन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi and Biden Talked : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को PM मोदी के साथ फोन पर चर्चा की। PM मोदी ने पिछले हफ्ते यूक्रेन का दौरा कर सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अन्य विषयों के अलावा Ukraine की स्थिति पर चर्चा की।

दोनों नेताओं के बीच नवीनतम बातचीत PM मोदी के युद्धग्रस्त यूक्रेन के दौरे के लगभग चार दिन बाद हुई जहां उन्होंने राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की।

PM मोदी ने लिखा कि मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात की। विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हाल की यात्रा से प्राप्त पर्सपेक्टिव पर विचारों का आदान-प्रदान किया। PM Modi ने लिखा कि संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के साथ शांति से जुड़ी वार्ता को लेकर भारत का नाम लिया था। इससे पहले मोदी की रूस, पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा और बांग्लादेश में हालिया घटनाक्रम के बाद बाइडेन-मोदी के बीच पहली बातचीत हुई।

White House ने कहा कि दोनों नेताओं ने मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा के साथ-साथ सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति ने पोलैंड और यूक्रेन की उनकी ऐतिहासिक यात्राओं के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की पहली यात्रा थी।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...