Latest NewsUncategorizedभारत को और ऑक्सीजन कंटेनर की आपूर्ति करेगा सऊदी अरब

भारत को और ऑक्सीजन कंटेनर की आपूर्ति करेगा सऊदी अरब

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: सऊदी अरब कोरोना महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए भारत को और तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) और उन्हें ढोने वाली टैंकरों की आपूर्ति करेगा।

इससे पहले भी सऊदी अरब ने पिछले महीने भारत को 80 टन तरल ऑक्सीजन, 60 टन ऑक्सीजन के साथ तीन और कंटेनर तथा उन्हें ढोने के लिए 100 दूसरे कंटेनर की आपूर्ति की थी।

तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्विटर पर लिखा ‎कि 60 टन एलएमओ के साथ तीन आईएसओ कंटेनर की पेशकश के लिए सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री महामहिम शहजादे अब्दुलअजीज की सद्भावना की सराहना करते हैं जो छह जून, 2021 को मुंबई पहुंच जाएंगे।

साथ ही कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद के लिए आने वाले महीनों में 100 आईएसओ कंटेनर प्रदान करने के लिए भी हम उनकी सराहना करते हैं।

भारत ने महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ओपेक देशों खासकर सऊदी अरब, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से संपर्क किया है।

प्रधान ने ट्वीट किया ‎कि सऊदी अरब की सद्भावना पहल के तहत आने वाले हफ्तों में मिलने वाले तीन कंटेनर और अतिरिक्त कंटेनर छह महीने तक इंडियन ऑयल निगम लिमिटेड के पास रहेंगे और कंपनी देश में आयात के लिए व्यावसायिक शर्तों पर लिंडे दम्माम से एलएमओ मंगाएगी।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...