Latest NewsUncategorizedकांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने चुनाव में धांधली का लगाया आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने चुनाव में धांधली का लगाया आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Supreme Court: MP के पूर्व CM और राजगढ़ से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए Supreme Court में एक याचिका दाखिल की है।

उन्होंने अपनी 90 पेज की याचिका में राजगढ़ क्षेत्र के Strong Room से सिंबल लोडिंग यूनिट (SLU) गायब होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की गुहार लगाई है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का चार चरणों में मतदान हुआ था। सभी EVM अपने तीनों यूनिट्स और VVPAT के साथ स्ट्रॉन्ग रूम में बंद हो चुकी हैं, लेकिन स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर कांग्रेस नेता और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने Supreme Court की शरण ली है।

दिग्विजय सिंह की याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है। बता दें कि मतदान के बाद दिग्विजय सिंह ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर वहां की गड़बड़ियों की शिकायत की थी। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही थी।

बता दें दिग्विजय सिंह ने राघोगढ़, चाचौड़ा, गुना, बमोरी के स्ट्रॉन्ग रूम का बारीकी से अवलोकन किया। वह जब राघोगढ़ स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे तो CCTV कैमरे में गलत तारीख देखकर चौंक गए। दिग्विजय सिंह की पत्नी ने भी कैमरे की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।

दरअसल जो CCTC कैमरे राजगढ़ लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) के राघोगढ़ केंद्र पर लगे थे, उसमें वर्तमान तारीख 4 जून दिखाई दे रही थी।

इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर सवाल किए थे।

spot_img

Latest articles

नितिन नवीन नहीं जायेंगे राज्यसभा!

पवन सिंह को मिल सकता है मौका पटना : नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

खबरें और भी हैं...

नितिन नवीन नहीं जायेंगे राज्यसभा!

पवन सिंह को मिल सकता है मौका पटना : नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...