जम्मू-कश्मीर में गोली मारकर आतंकियों ने मजदूर को किया घायल, उत्तर प्रदेश के…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Terrorist Attack : गुरुवार को Jammu-Kashmir के पुलवामा जिले में त्रात क्षेत्र में Terrorists ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तत्काल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है। वह Uttar Pradesh के बिजनौर का निवासी है।

एक सप्ताह में तीसरी बार हमला

पुलिस के अनुसार, आतंकियों ने बटागुंड गांव में शुभम के हाथ में गोली मारी। शुभम की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

याद कीजिए, पिछले एक हफ्ते में कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने तीसरी बार हमला किया है। रविवार को गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर हुए आतंकी हमले में छह प्रवासी मजदूरों और एक स्थानीय चिकित्सक की मौत हो गई थी।

इससे पहले 18 अक्टूबर को Bihar के रहने वाले मजदूर अशोक कुमार चव्हाण की शोपियां जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Share This Article