गैंगस्टर अमन साहू चुनाव लड़ने के लिए तैयार, मां ने खरीदा नामांकन पत्र, इस विधानसभा सीट से…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gangster Aman Sahu News : कुख्यात Gangster Aman Sahu भी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में है। अमन साहू बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

इसके लिए अमन साहू की मां किरण देवी ने Ramgarh कार्यालय से उसके लिए नामांकन पत्र खरीद लिया है।

अमन साहू के चुनाव लड़ने की बात पर उसकी मां किरण देवी ने बताया कि वो लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अंतिम तारीख से पहले अमन का नामांकन दाखिल हो जाए।

बता दें, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की अंतिम तारीख कल यानी 25 अक्टूबर है। वहीं, अमन की मां किरण देवी ने यह भी कहा कि अमन के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों की जानकारी चुनाव आयोग को भी दी जा रही है।

बताते चलें गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित सैंकड़ों आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमन साहू फिलहाल 28 अक्टूबर तक रायपुर पुलिस की रिमांड पर है।

 

Share This Article