मुकेश अंबानी के डीप फेक वीडियो के सहारे महिला डॉक्टर से कर ली 7 लाख की ठगी, इसके बाद…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mukesh Ambani Deep Fake Video : दुनिया के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के Deep Fake Video के सहारे मुंबई (Mumbai) के अंधेरी में महिला आयुर्वेद डॉक्टर से 7 लाख रुपये की ठगी (Fraud) कर ली गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, 54 साल की डॉक्टर इंस्टाग्राम रील के जरिए शेयर ट्रेडिंग स्कैम (Share Trading Scam) का शिकार हुई।

वीडियो में मुकेश अंबानी ‘राजीव शर्मा ट्रेड ग्रुप’ के बारे में बात करने नजर आ रहे हैं।

फर्जी वीडियो में अंबानी लोगों से हाई रिटर्न के लिए इस कंपनी का BCF इंवेस्टमेंट एकेडमी ज्वॉइन करने के लिए कहते हैं।

मुकेश अंबानी का यह दूसरा डीपफेक वीडियो

मुकेश अंबानी का यह इस तरह का दूसरा डीपफेक वीडियो है। इससे पहले मार्च में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें वो स्टॉक ट्रेडिंग मेंटरशिप प्रोग्राम के बारे में बात करते नजर आ रहे थे।

इसमें अंबानी को AI के जरिए यह बोलते हुए दिखाया गया कि लोगों को ‘स्टूडेंट वीनिट’ पेज को फॉलो करना चाहिए।

यहां पर इंटरनेट यूजर्स को फ्री में इंवेस्टमेंट एडवाइस मिल सकती है। मुंबई के डॉक्टर केके एच पाटिल के साथ यह फ्रॉड 28 से 10 जून के बीच हुआ।

इस दौरान उन्होंने 16 अलग-अलग बैंक खातों में कुल मिलाकर 7 लाख रुपये भेजे। इसके बदले उनसे हाई रिटर्न और अंबानी से प्रमोशन का वादा किया गया था।

इस प्रकार हुआ ठगी का संदेह

रिपोर्ट के मुताबिक, 7 लाख रुपये गंवा देने के बाद महिला डॉक्टर को अपने साथ धोखाधड़ी के बारे में जानकारी मिली।

ट्रेडिंग वेबसाइट पर उसे 30 लाख रुपये का प्रॉफिट दिखा रहा था मगर वह उसे निकाल नहीं पाई। ऐसी स्थिति में संदेह पैदा हुआ।

महिला ने इसे लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठगों ने इस मामले में Deep Fake टेक्नोलॉजी का सहारा लिया।

पुलिस इस मामले में बैंक के नोडल ऑफिसर्स के संपर्क में है। अब उन बैंक अकाउंट्स को बंद करवाया जा रहा है जिनमें महिला ने पैसे ट्रांसफर किए थे।

Share This Article