हवाला के जरिये लेवी के पैसे दिल्ली पहुंचाया था नक्सली दिनेश गोप ने,NIA की रिपोर्ट में..

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Naxalite Dinesh Gope: नेशनल इन्वेस्टीगेशन (NIA) एजेंसी खुलासा किया है कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप (Dinesh Gope) ने हवाला के जरिये लेवी में वसूले 48 लाख रुपये दिल्ली (Delhi) पहुंचाया था।

इसमें हवाला कारोबारियों की भी मदद ली गई थी। दिनेश गोपन ने इसके लिए 10 रुपये के नोट को कोडवर्ड बनाया गया था।

रिपोर्ट में दिनेश गोप के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस बात का उल्लेख किया गया है कि दिल्ली पैसा भेजने से पहले जितेंद्र कुमार और सुमंत कुमार रांची में ही थे।

उन्होंने अपने एक कर्मी और चालक को बैग में 48 लाख रुपये के साथ हवाला कारोबारी प्रशांत कुमार जैन के पास भेजा था। प्रशांत जैन ने ही 10 रुपये के नोट का सीरियल नंबर रुपये लेन-देन करने के दौरान कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल किया था।

दिल्ली में रुपये भेजने के बाद इसे सूरज कुमार से रिसीव किया गया था। इसके बाद पैसे को दिल्ली के एक होटल में लेकर पहुंचाया गया, जहां इसे नवीन भाई पटेल और नंदलाल स्वर्णकार के हवाले करना था।

Share This Article