जारी हुई नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कैसे करें डाउनलोड और कब होगा एडमिट कार्ड जारी

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी (NEET PG) 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के जरिए यूपीएससी को परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड की जानकारी मिलेगी। इसे डाउनलोड करने के लिए यूपीएससी को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स में नीट पीजी की सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर नीट पीजी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके भेजें। लॉगिन होते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करने के साथ भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

ईमेल से भी मिल सकता है लिंक

जिन अभ्यर्थियों ने  नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन किया है, उन्हें सिटी स्लिप डाउनलोड करने से संबंधित लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा गया है। ऐसे उम्मीदवार ईमेल में मिले लिंक के माध्यम से भी अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

27 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड

नीट पीजी 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी होगी।

30 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा

नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

 

Share This Article