Latest NewsUncategorizedनेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी की सालगिरह पर एक-दूसरे को...

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी की सालगिरह पर एक-दूसरे को खास अंदाज में दी बधाई

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की आज चौथी सालगिरह है। इस खास मौके पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिये एक -दूसरे पर जमकर प्यार लुटाया है और खास अंदाज में एक -दूसरे को बधाई दी है।

नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अभिनेता पति अंगद बेदी के साथ बिताये कई प्यार भरे पलों का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही नेहा ने लिखा-‘4 साल… 2 बच्चे और जीवन भर एक साथ…शादी की सालगिरह की बधाई मेरे प्यार!’

अनदेखी तस्वीरों वीडियो सोशल मीडिया पर साझा

वहीं अंगद बेदी ने भी इस खास दिन पर अपनी और नेहा की शादी की कई अनदेखी तस्वीरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नेहा को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे।

शुरुआत में यह पूरी तरह से वन साइड लव स्टोरी ही थी। इसके बाद कई सालों बाद दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे -धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई । इसके बाद नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से 10 मई, 2018 को शादी की थी।

दोनों लम्बे समय से रिलेशनशिप में थे। नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट थी। शादी के छह महीने बाद नेहा ने 18 नवंबर को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मेहर के माता-पिता बन गए थे।

वहीं पिछले साल 3 अक्टूबर को नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने। दूसरे बच्चे के जन्म से नेहा और अंगद का परिवार पूरा हो गया है और दोनों इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...