अब KFC ने भी किया कश्मीर पर पोस्ट, बॉयकाट ट्रेंड हुआ तो मांगी माफी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: मशहूर वाहन निर्माता कंपनी हुंडई के बाद फूड चेन केएफसी की पाकिस्तान फ्रैंचाइजी ने भी वही गलती दोहरा दी, जिससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई।

पांच फरवरी को हुंडई के पाकिस्तान वाले ट्विटर हैंडल से कश्मीर के बारे में डाली गई पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कंपनी को खूब खरी-खोटी सुनाई जाने लगी।

5 फरवरी को ही केएफसी और पिज्जा हट ने भी ऐसी गुस्ताखी की तो भारतीयों का गुस्सा भड़क उठा, इस पर केएफसी ने माफी मांग ली है।

केएफसी के पाकिस्तान ट्विटर हैंडल से भी कश्मीर को लेकर एक ऐसा ट्वीट हुआ। इसे लेकर भारत के लोगों ने सख्त नाराजगी है।

इस पर बहुत से यूजर्स हैशटैग वॉयकाटकेएफसी के साथ अपनी नाराजगी भी जता रहे हैं। केएफसी इंडिया को ट्विटर के जरिए माफी मांगनी पड़ी है।

इससे पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में केएफसी के एक वेरिफाइड अकाउंट से कश्मीर में अलगाववादियों का समर्थन किया गया था और पोस्ट किया था “कश्मीर कश्मीरियों का है।

” इसी तरह ‘पिज्जाहटपैक’ के वेरिफाइड अकाउंट से एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया था, ”हम आपके साथ खड़े हैं। कश्मीर एकजुटता दिवस।”

बता दें पाकिस्तान में पांच फरवरी को मनाए जाने वाले कश्मीर एकजुटता दिवस में कुछ वैश्विक कंपनियों के कूदने से विवाद पैदा हो गया है।

दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंडई के बाद फूड चेन केएफसी की पाकिस्तान फ्रैंचाइजी ने भी कश्मीर की अलग पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

इसे लेकर भारत के लोगों ने सख्त नाराजगी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर केएफसी के बायकॉट तक की आवाजें उठने लगी हैं।

इसके बाद भारत स्थित केएफसी के सोशल मीडिया हैंडलों से माफी मांगी गई। वहीं, पिज्जा हट ने भी पाकिस्तान में अपने आधिकारिक हैंडल द्वारा कश्मीर पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स के गुस्से का सामना करने के बाद एक बयान जारी कर कहा, “यह सोशल मीडिया में प्रसारित पोस्ट की सामग्री की निंदा, समर्थन या सहमति नहीं करता है”।

Share This Article