Latest Newsअजब गज़बसास-दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, राहुल पहले भी दो महिलाओं...

सास-दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, राहुल पहले भी दो महिलाओं से साथ…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

New revelation in father-in-law son-in-law love story: अलीगढ़: सास-दामाद की लव स्टोरी हर किसी की जुबान पर है। बेटी की शादी से 9 दिन पहले उसकी सगी मां अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई। अब इस जोड़ी को लेकर ससुर ने चौंकाने वाला दावा किया है।

उनका कहना है कि होने वाले दामाद ने पहली बार नहीं किसी को भगाने का काम किया है, बल्कि वह पहले भी दो महिलाओं को लेकर भगा चुका है।

मामला अलीगढ़ के मडराक का है। यहां के एक गांव में रहने वाले जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में काम करते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता राहुल के साथ तय किया था।

मगर होने वाले दामाद का दिल सासू मां पर आ गया। ऐसे में दोनों ने प्लान बनाया और फरार हो गए। भागने से पहले महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाए गहने और जमा किए पैसे पर भी हाथ साफ कर दिया। इसके बाद से पुलिस सास-दामाद को ढूंढने में जुटी रही।

पहले उत्तराखंड, फिर गुजरात में सास-दामाद की लोकेशन मिली थी। मगर, जब तक पुलिस पहुंचती तब तक दोनों रफूचक्कर हो गए।
अब जबकि पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर ली तो दूसरी तरफ खबर यह आ गई है, कि दोनों वापस लौट आए हैं और वो उसी थाने में पहुंचे हैं, जहां कि उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

राहुल के गांव वालों का भी कहना है कि राहुल आशिक मिजाज है। उसका कैरेक्टर अच्छा नहीं था। वह इससे पहले भी दो महिलाओं के साथ भाग चुका है।

यहां रोते हुए ससुर बोले- आज मेरी बेटी की शादी होनी थी, लेकिन मेरी ही बीवी की करतूत के कारण सभी सदमे में हैं। अच्छा भी हुआ कि राहुल की करतूतों का अब पता चल गया।

उसने अपनी होने वाली सास पर ही बुरी नजर डाली और उसे भागा ले गया। जितेंद्र ने कहा कि इस वजह से मेरी बेटी बीमार हो गई है। वह सदमे में है। उसकी मां ने बेटी के घर को बसने से पहले उजाड़ दिया।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...