दुमका में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति की बुधवार को मौत हो गई। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर मुख्य पथ पर बाबुपुर रिलांयस पेट्रॉल पंप के सामने घटी।

दुमका की ओर घर की ओर जा रहे बाइक सवार दंपति की सामने से भागलपुर की ओर से आ रही कार से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार सभी तारापीठ पूजा करने जा रहे थे। घटना के बाद कार सवार बचकर निकलने में कामयाब रहे।

जानकारी के अनुसार मृतक जामा थाना क्षेत्र के सरसाबाद पंचायत के मदनपुर गांव शैलेश मरांडी (40) और उसकी पत्नी सुनीता हांसदा (37) हैं।

मृतक शैलेश मरांडी सरसाबाद पंचायत के पूर्व उप मुखिया सिंटू मरांडी का छोटा भाई है। मृतक महिला जेएसपीएलएस के तेजस्वनी परियोजना में कार्यरत थी। घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई। पुलिस मौके पर लोगों को समझा-बुझा जाम हटाने के प्रयास में जुटी है।

Share This Article