दुमका DC ने NCC कैडेट्स को दिए प्रमाणपत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: नेशनल स्कूल ग्राउंड में झारखंड गर्ल्स एनसीसी बटालियन के पास हुए 43 बच्चों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।

43 पास हुए बच्चों में 9 बच्चों को अल्फा ग्रेड मिला, जिन्हें उपायुक्त ने सर्टिफिकेट दिया। 33 बच्चों को बी ग्रेड तथा एक बच्चे को सी ग्रेड मिला है।

डीसी ने सभी पास हुए बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर करने को कहा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

सफलता आपके करीब होगी। इस दौरान झारखंड गर्ल्स एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर रणधीर सिंह ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जा रही है।विश्वास है सभी बच्चे भविष्य में बेहतर करेंगे।

Share This Article