झारखंड : शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक घर में रख कर करता रहा यौन शोषण, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: भवनाथपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने शनिवार को केतार थाना क्षेत्र के अजनियां गांव निवासी आरोपी युवक मंटु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि नाबालिग पीड़िता ने आवेदन देकर उसकी शिकायत की थी।

आरोप लगाया था कि केतार थाना क्षेत्र के अजनियां निवासी मंटू कुमार के साथ पिछले सात माह से बातचीत करती थी।मंटू हमेशा बोलता था कि वह उसे पसंद करता है।

शादी का झांसा देता रहा। 15 फरवरी शाम 7 बजे वह उसके घर अपने दोस्त के साथ आया और बोला कि वह उसके घर चले। उससे शादी करनी है। जब उसने इंकार किया तो उसने उसे जबर्दस्ती उठाकर अपने गांव ले गया।

उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वह तीन दिनों तक अपने घर में रखा।

उसके बाद वह शादी से इंकार करते हुए 18 फरवरी को भवनाथपुर बाजार में लाकर छोड़कर भाग गया।

उसके बाद घर लौटकर उसने घटना की जानकारी परिवार को दी। उसके बाद थाना में शिकायत दर्ज करायी।

Share This Article