जमशेदपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है।

इसे लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गदड़ा में सविता दास (22) की हत्या कर दी गयी। सविता के मायके वालों का कहना है कि सविता के सास-ससुर और पति बतौर दहेज पांच लाख की मांग किया करते थे।

उनकी मांग नहीं पूरी करने पर सविता की हत्या कर फंदे से लटका दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवायी करते हुये सविता के पति मिलन दास को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि सविता के ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

सविता के भाई मनोज का कहना है कि शुक्रवार को ससुरालवालों ने फोन कर सविता के फांसी लगा लेने की जानकारी दी। उसके बाद वे लोग आनन-फानन में जादूगोड़ा के नरवा से उसके घर पहुंचे।

जहां सविता का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसके पूरे शरीर में चोट के निशान हैं, जबकि हाथ में ब्लेड से काटने के भी निशान पाये गये। इतना ही नहीं, रसोई घर में भी सामान बिखरा पड़ा था।

इसे लेकर उन्होंने मामला पूरी तरह से हत्या का करार दिया है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि वर्ष 2017 में सविता ने मिलन के साथ प्रेम विवाह किया था।

उसकी एक चार साल की बच्ची भी है। इस बीच शादी के बाद से ही उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाने लगा था। इसे लेकर उनलोगों ने दो साल पहले न्यायालय में दर्ज कराया था।

उसके बाद ससुरालवालों ने उसे आगे नहीं प्रताड़ित करने की बात कही थी। इस कारण केस वापस ले लिया गया था।

Share This Article