कोडरमा में नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर कुएं में फेंका, मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह में नाबालिग युवती से पहले दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पीड़ित को मरने के लिए कुएं में फेंक दिया गया।

गुरुवार को पीड़ित ने मां के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है। घर से बाहर निकली लड़की का रास्ते से गुजर रहे दो लड़कों ने अपहरण कर लिया।

दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया

शोर मचाने से रोकने के लिए लड़की का मुंह बंद कर दिया। दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसे कुएं में पाया।

पीड़िता ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों में से एक का नाम मुजफ्फर अंसारी है। दूसरे आरोपित को वह नहीं पहचान रही है।

लड़की दलित परिवार की है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

Share This Article