रामगढ़ DC ने जागरूकता वाहन को किया रवाना

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2022 के अवसर पर प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता शुरू की गई है।

प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा लोगों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से बुधवार को रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने समाहरणालय परिसर से एक जागरूकता वाहन को रवाना किया।

जागरूकता वाहन के द्वारा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्रतियोगिता में भाग लेने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान 9 मार्च को दुलमी, 10 मार्च को गोला एवं चितरपुर, 11 मार्च को पतरातू, 12 मार्च को मांडू एवं 14 मार्च को रामगढ़ प्रखंड में प्रचार वाहन लोगों को जागरूक करेगा।

इस दौरान अपर समाहर्ता नेल्सम ऐयोन बागे, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद आबिद हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे।

हर आयु वर्ग के लिए है यह प्रतियोगिता

डीसी माधवी मिश्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए है। सभी की सहभागिता से लोकतंत्र में एक मत के महत्व को प्रदर्शित करने वाले विचारों एवं सामग्रियों को प्रदर्शित करने का माध्यम है।

इस प्रतियोगिता का थीम एक वोट की शक्ति रखा गया है। प्रतियोगिता पांच कोटियों में विभाजित है।

पांच विधाओं में ले सकते हैं लोग भाग

डीसी ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण प्रतियोगिता तथा पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता मे लोग हिस्सा ले सकते हैं।

विजेताओं को सरकार के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिसकी विस्तृत विवरणी ecisveep.nic.in/contest पर देखा जा सकता है।

प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चयनित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप के वेवसाईट ecisveep.nic.in/contest पर प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत विवरण देखा जा सकता है।

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को अपने नाम तथा प्रतियोगिता की कोटि के साथ अपनी प्रविष्टि को votercontest@eci.gov.in पर ईमेल करना होगा।

सभी प्रविष्टियां दिनांक 15 मार्च तक प्रतिभागी की विवरणी सहित ईमेल आईडी votercontest@eci.gov.in पर भेजी जा सकती हैं।

प्रतियोगिता में भेजी जाने वाली कोई भी कृति, रचना, प्रस्तुति कॉपीराइट अधिनियम 1957 के अनुरूप होनी चाहिए।

Share This Article