झारखंड प्रशासनिक सेवा पदाधिकारियों को 31 तक जमा करना है अप्रेजल रिपोर्ट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के द्वारा दिये गये परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट का मूल्यांकन रिपोर्ट देने के लिए प्रतिवेदक, समीक्षों एवं स्वीकरण पदाधिकारियों के स्तर से मूल्यांकन के लिए तिथियों को अवधि का विस्तार दिया है।

31 मार्च तक हर हाल में इन अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करने को कहा गया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड प्रशासनिक सेवा पदाधिकारियों के वर्ष 2015-16, 2016-17,2017-18,2018-19 एवं 2020-21 के लिए परफॉरमेंस मूल्यांकन प्रतिवेदन ऑनलाइन अपलोड किया जाना है।

इसके लिए सभी झाप्रसे अधिकारियों से एपीएआर मांगा गया था, जिसकी समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी विभागीय वेबसाइट में अपलोड करेंगे।

कार्मिक विभाग ने सभी झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और समीक्षा पदाधिकारियों, प्रतिवेदित पदाधिकारियों को कहा है कि वे हर हाल में 31 मार्च 2022 तक अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन सबमिट कराना सुनिश्चित करें।

बताया जाता है कि आइएएस अधिकारियों की तर्ज पर झाप्रसे अधिकारियों का भी अप्रेजल रिपोर्ट तैयार कराया जा रहा है। इसी आलोक में भविष्य में प्रमोशन से लेकर पोस्टिंग इत्यादि भी सुनिश्चित किया जाता है।

विभाग ने इसके पूर्व भी कई बार अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था, इस बार अंतिम समय-सीमा तय की गयी है।

Share This Article