सिमडेगा में हुई जमीन विवाद में मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: जिला पुलिस ने रविवार को छह वर्षीय मासूम दुर्योधन दास की हत्या की गुत्थी सुलझा लिया है।

पुलिस ने हत्या के आरोप में उग्रसेन दास (40) को गिरफ़्तार किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि जमीन के विवाद में मासूम का कत्ल किया गया था।

कत्ल के बाद आरोपित ने बच्चे का शव नदी घाट के पास बालू के अंदर दबा दिया था। उसका शव 19 फरवरी को मिला था।

जानकारी के मुताबिक सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तिर्रा भंडारटोली निवासी प्रीतम दाव का छह वर्षीय बच्चा दुर्योधन दास गत 13 फरवरी को लापता हो गया था।

पीड़ित परिवार ने दो दिन बाद 15 फरवरी को इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। चार दिन बाद बच्चे का शव झरिया नदी के किनारे बालू के अंदर मिला। इसके बाद हत्यारोपित की तलाश शुरू हुई।

पुलिस की जांच में पता चला कि घटना के दिन बच्चा खेलते-खेलते आरोपित के घर के पास चला गया था। आरोपित का बच्चे के पिता के साथ पारिवारिक जमीन विवाद चल रहा था।

लिहाजा परिवार से बदला लेने के उद्देश्य से उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बालू के अंदर दफना दिया। चप्पल को झाड़ी के अंदर रख दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार को भरोसे में रखने के लिए हत्यारोपित लगातार बच्चे को खोजने का नाटक कर रहा था। इससे पुलिस का शव गहरा हुआ।

पीड़ित परिवार से गहन पूछताछ के बाद सामने आई जानकारी के आधार पर आरोपित को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Share This Article