नीतीश सरकार ने नौकरशाही में किया फेरबदल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने रविवार को शीर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया।

दीपक कुमार को अरुण कुमार सिंह की जगह नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

1984 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार रविवार को सेवानिवृत्त हो गए और अब उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव-सह-सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में एक अधिसूचना कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी की गई थी। अरुण कुमार इससे पहले विकास आयुक्त का पद संभाल रहे थे।

चैतन्य प्रसाद को राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, उन्हें राज्य के मद्य निषेध विभाग के सचिव के रूप में भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी को सतर्कता विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें राज्य के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सुब्हानी को नए विकास आयुक्त के रूप में भी नियुक्त किया गया है।

प्रेम सिंह मीणा को वित्त विभाग में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि दिनेश सेहरा को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

संजीव हंस को जल संसाधन विभाग में सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा वह ऊर्जा विभाग में सचिव का पद संभाल रहे हैं।

संतोष कुमार मल्ल को सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा वह पर्यटन विभाग में सचिव का पद भी संभालेंगे।

रवि मनुभाई परमार को लघु जल संसाधन विभाग में प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें कला, संस्कृति और युवा विभाग में सचिव का प्रभार भी दिया गया है।

Share This Article