Latest Newsझारखंडनीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए, इस दिन लेंगे...

नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए, इस दिन लेंगे शपथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार की बागड़ोर फिर संभालने जा रहे नीतीश कुमार को रविवार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री आवास में रविवार दोपहर हुई एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की।

ताजा सूचना के अनुसार सोमवार को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुछ ही देर में नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं। नीतीश कुमार के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही सुशील कुमार मोदी को एनडीए का उपनेता चुना गया है। भाजपा विधायक दल का नेता तारकिशोर प्रसाद को और रेणु देवी को उपनेता चुना गया है।

इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली थी, मगर अचानक यहां बैठक नहीं करने का फैसला लिया गया। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक भी मुख्यमंत्री आवास में ही हुई, जहां सुशील मोदी को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया।

spot_img

Latest articles

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

खबरें और भी हैं...