


रांची: पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत विकास कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस वजह से दो ट्रेनों का आंशिक समापन/आंशिक प्रारम्भ होगा।





ट्रेन संख्या 13503 वर्धमान हटिया मेमू एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 15.09.2026 एवं 16.09.2026 को आसनसोल स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। इस ट्रेन का आसनसोल से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
ट्रेन संख्या 13504 हटिया वर्धमान मेमू एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 15.09.2026 एवं 16.09.2026 को आसनसोल स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ होगा। इस ट्रेन का हटिया से आसनसोल के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
