भारत बंद के दौरान जारी रहा दिल्ली मेट्रो का सामान्य संचालन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: किसानों द्वारा किए गए भारत बंद के दौरान दिल्ली मेट्रो का परिचालन शुक्रवार को आम दिनों की तरह सामान्य रहा।

केंद्र द्वारा पारित किए गए 3 कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे किसानों ने विरोध के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद किया है।

बंद को लेकर डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा, मेट्रो हमेशा की तरह चलेंगी।

एहतियात के तौर पर टिकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास सुबह बंद कर दिया गया था, लेकिन एक घंटे बाद ही इसे खोल दिया गया।

भारत बंद का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किया गया है। 12 घंटे का बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

 हालांकि, इस दौरान एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

एसकेएम द्वारा किए गए इस भारत बंद को विभिन्न किसान संगठन, ट्रेड यूनियन, छात्र समूह, वकील संघ, राजनीतिक दल और राज्य सरकारों के कई प्रतिनिधि समर्थन दे रहे हैं।

बता दें कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली की सिंघु, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं पर पिछले साल 26 नवंबर से कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग लेकर डेरा डाले हुए हैं।

Share This Article