अफ्रीका में COVID-19 मामलों की संख्या 19.6 लाख से अधिक हुई

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अदीस अबाबा: अफ्रीकी महाद्वीप में अब कोविड-19 मामलों की संख्या 19,63,702 तक पहुंच गई है। यह आंकड़े सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने रविवार को जारी किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महाद्वीपीय रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने एक बयान में कहा कि महामारी के कारण रविवार दोपहर तक 47,104 मौतें हो चुकी थीं। वहीं अब तक 16,57,142 लोग इस बीमारी से उबर दुके हैं।

सीडीसी के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, मिस्र और इथियोपिया शामिल है। इसमें सबसे ज्यादा मामले और मौतें दक्षिण अफ्रीका में हुईं हैं। वहीं इसके बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र उत्तरी अफ्रीका है।

Share This Article