हेल्थ

क्या गर्मियों के मौसम में नहीं खाना चाहिए पोषक तत्वों से भरपूर खजूर? यहां जानें

Dates in summer : खजूर (Date) काफी सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसके कारण यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। खजूर के सेवन से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Boost) होती है साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है।

खजूर में फाइबर, प्रोटीन, Vitamin B, Vitamin K, Calcium, Iron, Magnesium, Potassium, Zinc और Manganese जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

लेकिन इसके बावजूद कई लोग गर्मियों में खजूर खाने से कतराते हैं। क्योंकि खजूर की तासीर गर्म होती है। जबकि गर्मियों में भी खजूर का सेवन (Eating Dates) सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।

जी हां अगर आप गर्मी में सही तरीके से खजूर का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। आज हम आपको इस Article में बताएंगे कि गर्मियों के मौसम में किस तरह खजूर का सेवन करना चाहिए जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो।

क्या गर्मियों के मौसम में नहीं खाना चाहिए पोषक तत्वों से भरपूर खजूर? यहां जानें-Nutrient-rich dates should not be eaten in the summer season? learn here

गर्मीयों के मौसम में खजूर खाने का सही तरीका

1- गर्मी में खजूर का सेवन करने के लिए खजूर को कुछ घंटे पहले भिगों दे, फिर इसका सेवन करें। खजूर को भिगोकर खाने से इसकी तासीर (Taseer) सामान्य हो जाती है।

2- गर्मी में खजूर खाना चाहते हैं तो आप इसे मौसंबी जूस (Mosambi juice) के साथ मिलाकर खा सकते हैं। या फिर आप खजूर का दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

क्या गर्मियों के मौसम में नहीं खाना चाहिए पोषक तत्वों से भरपूर खजूर? यहां जानें-Nutrient-rich dates should not be eaten in the summer season? learn here

गर्मियों के मौसम में खजूर खाने के फायदे

1- खजूर में कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर (Calcium, Selenium, Manganese, Magnesium and Copper) जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होते हैं। खजूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

2- गर्मी में अगर आप रोजाना नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जी हां खजूर में मौजूद Anti Oxidant Properties  इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3- गर्मी में खजूर का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। खजूर में मौजूद Vitamin C और Anti Oxidant Properties Skin से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

4- खजूर आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

5- खजूर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

6- खजूर फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज (Constipation) की समस्या में फायदा पहुंचाता है। खजूर का सेवन मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

7- गर्मी में अगर आप खजूर का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि खजूर में मौजूद आयरन और कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी केवल एक सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह जानकारी किसी भी प्रोफेशनल विशेषज्ञ (Professional Expert) द्वारा नहीं दी गई है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker