शर्मनाक : आदिवासी महिला से पहले की मारपीट, फिर खिलाया मानव मल …

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Prior Assault on Tribal Woman: ओडिशा के बोलांगीर जिले शर्मनाक घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां 20 वर्षीय एक आदिवासी महिला से पहले मारपीट (Beating) की गई। उसके मुंह में जबरन (मानव) मल डाल दिया गया।

घटना के बाद से ही आदिवासी संगठनों (Tribal organizations) में रोष है। विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी दी है कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस का कहना है कि कि 16 नवंबर की बंगामुंडा थानाक्षेत्र के जूराबंधा गांव की घटना है।

महिला ने रोका तो की गई मारपीट

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी गैर आदिवासी व्यक्ति महिला के खेत से ट्रैक्टर ले जा रहा था, जिससे फसल को नुकसान हो रहा था।

महिला ने उसका विरोध किया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह में जबरन मानव मल डाल दिया।

खबर है कि आरोपी ने मारपीट के साथ युवती से जातिसूचक शब्द (Caste Word) भी कहे। शिकायत थाने में होने के बाद प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Share This Article