हमारी माता-बहनें किसी से कमजोर नहीं: कोचे मुंडा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भाजपा विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि जब तक महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होंगी, न समाज का विकास होगा और न देश की प्रगति।

विधायक मंगलवार को रनिया में आजीविका मिशन महिला संकुल के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज हमारी माता-बहनें किसी से कमजोर नहीं हैं, बात चाहे आर्थिक स्वावलंबन का हो या समाज का प्रतिनिधित्व करने का।

महिलाएं आज वार्ड से लेकर देश के विभिन्न पदों पर विराजमान हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं समूहों से जुड़कर कई तरह की सामग्रियों का उत्पादन कर रही हैं।

महिला मंडलों द्वारा बनाये गये आचार, वाशिंग पाउडर, साबुनए पत्तल की आज बाजार में अच्छी मांग है। विधायक मुंडा ने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए महिलाओं को हर संभव मदद दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि महिला मंडलों द्वारा बनाये गये सामानों को विदेशों में भेजने को लेकर वह जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से बात करेंगे।

मौके पर विधायक ने प्रशिक्षण केंद्र में अपने स्तर से मशीन उपलब्ध कराने की बात कही।

इसके पूर्व रनिया पहुंचने पर विभिन्न महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं ने नृत्य-गीत के साथ विधायक और भाजपा के अन्य नेताओं का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।

Share This Article