पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अचानक हुआ हेवी सुसाइड ब्लास्ट, 52 लोगों ने गंवाई जान

डॉन अखबार ने शहीद नवाब गौस बख्श रायसानी मेमोरियल अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ, सईद मीरवानी के हवाले से मौतों की पुष्टि की है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bomb Blast in Balochistan : पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में एक धमाके में 52 लोगों की मौत (Death) हो गई है। जिनमें से कुछ पुलिस बल के लोग भी शामिल हैं।

मास्तुंग के असिटेंट कमिश्नर अत्ताहुल मुनीम ने कहा है कि Balochistan के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास एक विस्फोट हुआ।

धमाका एक सुसाइड ब्लास्ट था

ये तब हुआ जब लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए वहां इकट्ठा हो रहे थे।

डॉन अखबार ने शहीद नवाब गौस बख्श रायसानी मेमोरियल अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ। सईद मीरवानी के हवाले से मौतों की पुष्टि की है।

सिटी स्टेशन हाउस ऑफिसर मोहम्मद जावेद लेहरी ने बताया है कि धमाके में एक पुलिस अफसर की भी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि धमाका एक सुसाइड ब्लास्ट था, जो DSP गिसखौरी की कार के पास जाकर फटा था।

आतंकवादियों की कोई धर्म नहीं

पाकिस्तान के अंतरिम गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने धमाके में जान गंवाने वालों पर दुख जताया है और धमाके की निंदा की है।

बुगती ने कहा कि आतंकवादियों की कोई धर्म या आस्था नहीं होती और बचाव अभियान के दौरान सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और आतंकवादी तत्व किसी रियायत के हकदार नहीं हैं।

मंत्री जान अचकजई ने कहा…

बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई (Achakzai) ने कहा कि बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा ले जाया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।

जान अचकजई ने कहा, हमारे दुश्मन विदेशी मदद से बलूचिस्तान में धार्मिक सहिष्णुता और शांति को खत्म करना चाहते हैं। विस्फोट असहनीय है।

Share This Article