पाकिस्तान में अचानक फिर उछल गया पेट्रोल डीजल का दाम, ₹330 प्रति लीटर…

इसके बाद पेट्रोल और ‘हाई-स्पीड’ डीजल (HSD) की कीमतें 330 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई हैं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel Prices) में एक बार फिर बढ़ोतरी करते हुए इसे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।

गंभीर नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग 330 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि मुद्रास्फीति दर (Inflation Rate) पहले से ही दहाई अंक में पहुंची हुई है।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ (Anwarul Haq Kakar) की मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार रात पेट्रोल की कीमत में 26.02 रुपये और डीजल की कीमत में 17.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया।

इसके बाद पेट्रोल और ‘हाई-स्पीड’ डीजल (HSD) की कीमतें 330 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई हैं।

पाकिस्तान में अचानक फिर उछल गया पेट्रोल डीजल का दाम, ₹330 प्रति लीटर…-Petrol diesel price suddenly jumped again in Pakistan, ₹ 330 per liter…

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

समाचार-पत्र ‘डॉन’ (Newspaper ‘Dawn’) ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों का 330 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचना एक मनोवैज्ञानिक अवरोध के टूटने जैसा है।

पाकिस्तान में अचानक फिर उछल गया पेट्रोल डीजल का दाम, ₹330 प्रति लीटर…-Petrol diesel price suddenly jumped again in Pakistan, ₹ 330 per liter…

अगस्त में मुद्रास्फीति की दर 27.4 प्रतिशत से अधिक बढ़ने के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके पहले एक सितंबर को भी कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

पखवाड़े भर में दो बार इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने से पाकिस्तान के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। पेट्रोल और HSD का उपयोग सभी निजी और सार्वजनिक सेवा (Private and Public Service) वाहनों द्वारा किया जाता है।

Share This Article