जलाशय योजना के खंडहर से मिली महिला की डेड बॉडी, रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद…

सतबरवा थाना क्षेत्र के तुंबागड़ा स्थित औरंगा जलाशय योजना के खंडहर से मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम रांची RIMS में किया गया। शनिवार को शव लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी लाया गया।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र (Satbarwa Police Station Area) के तुंबागड़ा स्थित औरंगा जलाशय योजना के खंडहर से मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम रांची RIMS में किया गया। शनिवार को शव लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी लाया गया।

शव आने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या का आरोप लगाकर और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ (Daltonganj-Panki Main Road) पर कुंदरी में सड़क जाम कर दिया।

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक डा. शशिभूषण मेहता (Dr. Shashibhushan Mehta) मौके पर पहुंचे और परिजन और ग्रामीणों का समर्थन करते हुए सड़क जाम में शामिल हुए। बाद में लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय के हस्तक्षेप से जाम हटाया गया।

महिला की पहचान

महिला की पहचान कुंदरी निवासी मीना कुंवर के रूप में हुई थी। गत बुधवार को सड़े गले हालत में शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए रांची RIMS भेज दिया गया था।

मौके पर विधायक डा. मेहता ने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार करने के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया।

दो दिन बाद मिला शव

मौके पर उन्हाेंने कहा कि महिला के पति की मौत एक्सीडेंट में कुछ समय पहले हो गयी थी। महिला एक युवक के साथ बैंक में पैसे निकालने के लिए गयी थी। उसके बाद से लापता हो गयी। महिला का शव दो दिन बाद सड़े गले स्थिति में मिला।

उन्होंने कहा कि शव मिलने की घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला के हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई है। यह बड़ा ही चिंताजनक है। जिस लड़के के साथ महिला बैंक गयी थी वह भी फरार है। कहीं न कहीं महिला की हत्या में संबंधित युवक की संलिप्तता है। इस वजह से वह फरार है।

Share This Article