पलामू उपायुक्त ने जिला कोषागार कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर:  उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को जिला कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने जिला कोषागार कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शाखा में रक्षित इंडेक्स रजिस्टर, गार्ड फाइल, पेंशन प्रपत्र, पेंशन से सम्बंधित सभी मामले का समय से तामिले की स्थिति, कोषागार कर्मियों को आवंटित कार्य, कोषागार संपत्ति का सत्यापन सहित सभी प्रकार के संधारित पंजी तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया।

साथ ही साथ कार्यालय के साफ-सफाई का भी अवलोकन किया।

उपायुक्त ने कोषागार के कार्यों के निरीक्षण के उपरांत बज्र गृह का का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कोषागार पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि कोषागार से संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण रूप से अप टू डेट रखा गया है।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी सुबोध कुमार को समय-समय पर पेंशनरों की भुगतान हेतु जीवन प्रमाण पत्र का निरीक्षण करने की बात कही ताकि आगे परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

इस दौरान उपायुक्त ने कोषागार के सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

Share This Article