3 दिन पहले डॉक्टर का हुआ था अपहरण, पुलिस ने किया बरामद, 3 हिरासत में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Kidnap: आज से 3 दिन पहले सोमवार की देर शाम को पलामू के हुसैनाबाद (Hussainabad) थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव से अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक डॉ. रहमान का अपहरण कर लिया था।

गुरुवार को अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। डॉक्टर से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में 3 लोगों को पुलिस में हिरासत में भी लिया है।

घटना के बाद से बंद था डॉक्टर का मोबाइल

पुलिस की पूछताछ के दौरान डॉक्टर ने कई खुलासे किए हैं। अपहरण की एक नई कहानी सामने आई है। डॉक्टर रहमान से पुलिस को कई जानकारी मिली है। इसके बाद अनुसंधान को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिस वक्त डॉक्टर रहमान का अपहरण हुआ था, वह अपने Clinic में बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन अपराधी पहुंचे थे और हथियार के बल पर अपहरण कर लिया था।

घटना के बाद से डॉक्टर का मोबाइल बंद था। पुलिस तकनीकी समेत कई बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही थी, जिसके बाद डॉक्टर को बरामद किया जा सका है।

नहीं की गई थी फिरौती की मांग

बताया जाता है कि अपहरण के बाद फिरौती की मांग नहीं की गई थी। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने रोड को भी जाम किया था। पुलिस ने पूरे मामले में हुसैनाबाद SDPO मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में SIT का गठन किया था।

पुलिस डॉक्टर की तलाश में कई इलाके में सर्च अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था, इसके बाद डॉक्टर को मुक्त करवाया जा सका है।

Share This Article