पलामू JMM अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात, बताया…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Rajendra Prasad Sinha Met Kalpana Soren: शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन से JMM पलामू अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

कल्पना सोरेन को बताया कि पलामू के सभी नेता, कार्यकर्ता और पलामू की जनता आपके संघर्ष में आपके साथ खड़ी है। पलामू ही नहीं पूरा झारखंड चाहता है कि इस संकट की घड़ी में आप हम सबों का नेतृत्व करें।

बता दें कि Kalpana Soren गांडेय से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वो गिरिडीह का दौरा लगातार कर रही हैं।

राजेंद्र सिन्हा ने बताया कि कल्पना सोरेन से मुलाकात बहुत ही सकारात्मक रही। हम सबों ने उन्हें पलामू आने का न्योता भी दिया है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

जल्द ही पलामू में कल्पना सोरेन आ सकती हैं, इससे JMM कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है।

Share This Article