पिठौरिया पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Illegal Liquor: पिठौरिया पुलिस अवैध शराब (Illicit Liquor) कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान लगभग डेढ़ क्विंटल से ज्यादा जावा महुआ (Mahua) नष्ट किया गया है। साथ ही कई देशी अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया है।

यह अभियान पिठौरिया के किसान चौक, मुंडा टोली सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया। हालांकि अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शराब और अन्य नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article