पलामू में नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Rape Case: नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला (Rape Case) सामने आने के बाद पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में आरोपित को चार दिनों के बाद गिरफ्तार किया गया।

यह मामला पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र का है। इस सिलसिले में ओरिया गांव निवासी आरोपित विष्णु कुमार (22) को गिरफ्तार किया गया है। घटना एक दिसंबर की है।

इस संबंध में लेस्लीगंज थाने में सोमवार को लिखित आवेदन दिया गया था। लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई।

लड़की को दी गयी धमकी

बताया जाता है कि गत 1 दिसम्बर को लड़की के माता-पिता खेत में काम करने गए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी लड़की के घर में जबरन घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की द्वारा जब शोर मचाया गया तो उसने उसका मुंह दबाकर बंद कर दिया और कहा कि इस घटना के बारे में किसी को भी बताओगी तो तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को गोली मार देंगे। घटना के बाद लड़की डरी सहमी रही, लेकिन बाद में उसने मामले की जानकारी दी।

Share This Article