झारखंड

इब्तिदा-ए-इश्क हुई ट्रेन में, फिर स्टेशन पर मिले दो दिल, मगर ऐसे पहुंच गए थाने…

कब किसे कहां प्यार हो जाए यह नहीं बताया जा सकता। फिर दो दिल कब मिलेंगे, बिछड़ेंगे और फिर कैसे मिलेंगे, यह भी बताना कठिन है।

Palamu Train Love Story: कब किसे कहां प्यार हो जाए यह नहीं बताया जा सकता। फिर दो दिल कब मिलेंगे, बिछड़ेंगे और फिर कैसे मिलेंगे, यह भी बताना कठिन है।

पलामू (Palamu) के लेस्लीगंज का रहने वाला मनीष 12 फरवरी को गुजरात से डालटनगंज आ रहा था। ट्रेन में बिहार के सासाराम की रहने वाली एक लड़की से मुलाकात हुई।

मनीष और युवती के बीच ट्रेन में बातचीत हुई और कुछ घंटे में दोनों के बीच प्यार हो गया। फिर दोनों ने कई घंटे तक साथ में सफर किया और एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया।

बाद में मनीष वापस अपने घर चला गया। युवती भी बिहार स्थित अपने घर चली गई। दोनों के बीच कई दिनों से फोन पर बातचीत हो रही थी। इसी बीच दो दिन पहले युवती मनीष से मिलने के लिए Daltonganj पहुंच गई। दोनों पिछले दो दिनों से Daltonganj Railway Station के अगल-बगल रह रहे थे।

दोनों को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने Medininagar Town थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष और उसकी प्रेमिका को थाना ले आई है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मनीष के परिजन भी थाना पहुंच गए हैं। मनीष ने बताया कि वह गुजरात में Driver का काम करता है। वह गुजरात से वापस लौट रहा था, इसी क्रम में लड़की से मुलाकात हुई थी। वह लड़की से शादी करना चाहता है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker