
Woman Dies After Dispute With Husband : पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में शुक्रवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई। पति से कहासुनी होने के बाद 24 वर्षीय मनीषा कुमारी ने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें तुरंत एमएमसीएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनीषा की पहचान अरविंद पासवान की पत्नी के रूप में हुई है।
पति अरविंद के अनुसार, वह मजदूरी कर हाल ही में घर लौटे थे। 24 जून को मनीषा मायके से ससुराल आई थीं। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
वहीं, मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर लंबे समय से प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

