पाकुड़ नगर थाना का SP ने किया निरीक्षण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: एस पी हृदीप पी जनार्दनन ने गुरुवार को नगर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला थाना को भी देखा।

महिला थाना भवन की स्थिति देखते ही उन्होंने उसके भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि विभाग को भेजा जा सके। साथ ही उन्होंने नगर थाना का रंग-रोगन करने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि गवाही या अन्य काम से थाना आने वाले लोगों के लिए थाना परिसर में दो कमरे बनाएं जाएंगे। इसके लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

वहीं एस पी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए विधायक व सांसद से बातें हो चुकी हैं।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एस पी ने परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गार्ड आफ ऑनर में शामिल पुलिसकर्मियों के बेल्ट, जूते, वर्दी आदि का निरीक्षण किया।

मौके पर उन्होंने अच्छे यूनिफार्म में मौजूद पुलिस कर्मियों को पांच सौ रुपये का रिवार्ड दिया गया। वहीं कुछ पुलिस कर्मियों की बेल्ट, वर्दी, जूता देखकर नाराजगी जताई।

साथ ही चेतावनी देते हुए पुलिस मैन्युल के मुताबिक ही यूनिफाॅर्म पहनने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही एसपी ने लापरवाही बरतने वाले कुछ पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की भी बात कही।

इस दौरान उन्होंने नगर थाना से संबंधित तमाम पंजियों के अलावा सिरिस्ता की भी जांच की और महिला व पुरुष हाजत का भी जायजा लिया।

मौके पर उन्होंने कांडों के निष्पादन में देरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही गंभीर मामलों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

थाना परिसर में पड़ी जप्त साइकिलों को पुलिस लाइन में पहुंचा कर उसकी निलामी कराने का निर्देश पुलिस निरीक्षक को दिया।

साथ ही कहा कि अक्सर निरीक्षण के दौरान यह देखा जाता है कि पूर्व में वरीय अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का सही तरीके से पालन हुआ या नहीं।

Share This Article