RANCHI : पहले किया शादी का वादा, फिर जंगल में किया दुष्कर्म, हजारीबाग से गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बुढ़मू थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सुंदर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। वह हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को बताया कि बीते दो फरवरी को युवती ने थाने में शिकायत की थी कि सुंदर ठाकुर ने उसे बहला-फुसलाकर गांव के बगल स्थित बिजा जंगल में ले गया और शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया।

एसपी ने बताया कि सुंदर ठाकुर युवती को बहला-फुसलाकर घुमाने के नाम पर एक दिन रांची स्थित दलादली चौक के पास ले गया।

जहां हेंदगीर का आर्यन राज उर्फ बुटन और सुंदर ठाकुर ने एक कमरे में ले जाकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इससे युवती गर्भवती हो गई। इसी क्रम में युवती ने 27 जनवरी को सुबह एक बच्चे को जन्म दिया ।

जन्म देने के बाद डर कर बच्ची को सीमेंट के बोर से वहीं ढककर घर चली गई। वापस आकर देखने पर बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी।

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सुंदर ठाकुर को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया।

मामले में आर्यन राज उर्फ बुटन पहले से कोल माइन्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Share This Article