
पटना : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव शनिवार को पटना के महेंद्रू घाट में पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल की संसदीय मंडल समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने कोसी और सीमांचल के लाखों यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से रखा।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि—
हाटे बाजार एक्सप्रेस को सप्ताह के सातों दिन चलाया जाए।
पटना से पूर्णिया के लिए रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू हो।
एमएमयू सेवा का विस्तार किया जाए।
कुशेश्वर स्थान–सिंहेश्वर स्थान और कुर्सेला–बिहारीगंज रेल परियोजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू हो।
दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन तथा रांची के लिए नई ट्रेन सेवा दी जाए।
कोसी क्षेत्र से कोटा और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जाने वाले छात्रों के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कोसी-सीमांचल के विकास और जनता की सुविधा के लिए हर मंच पर आपकी आवाज़ उठाता रहूंगा।

