झारखंड में यहां पारा टीचर की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, जंगल में फेंका मिला शव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: सिकंदर धोबना गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विधालय के पारा टीचर 47 वर्षीय सिकंदर मियां की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

रविवार को सिकंदर मियां की लाश नारायणपुर थाना क्षेत्र के सकलपुर और धोबना गांव के बीच जंगल के पास से बरामद की गई। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

साथ ही हाथ में एक कपड़े का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि शिक्षक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।

रात भर घर से था लापता 

शिक्षक रात भर घर से लापता थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि शिक्षक की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। रविवार की सुबह लोगों को सिकंदर का शव दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

किसी से नहीं था कोई विवाद 

परिजनों के अनुसार, सिकंदर का किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उनकी हत्या किसने और क्यों की, यह बड़ा सवाल बन गया है।

डीएसपी अरविंद उपाध्याय ने बताया कि शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि सिकंदर की कहीं और हत्या कर शव यहां जंगल के पास फेंका गया है।

क्या कहकर घर से निकला था

मृतक की पहचान सिकंदर मियां (47) के रूप में की गई। सिकंदर धोबना गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विधालय में पारा शिक्षक थे। साथ ही वो गांव में ठेकेदारी भी किया करते थे।

परिजनों के अनुसार, शनिवार की शाम सिकंदर घर में यह बोल कर निकले कि वो मजदूर ढूंढ़ने के लिए जा रहे हैं।

पर देर रात तक वापस नहीं आए। परिजनों ने सिकंदर के फोन पर कॉल किया तो फोन बंद मिला।

Share This Article