
मेदिनीनगर: Para Teacher Jharkhand जिले के नौडीहा एवं छतरपुर प्रखंड के 436 पारा शिक्षकों Para Teacher के चयन की वैधता की जांच को लेकर बुधवार को आयुक्त जटाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पारा शिक्षकों Para Teacher, जिन्हें उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली जांच समिति द्वारा चयन को अवैध प्रतिवेदित किया गया है।
इस संबंध में इनके चयन प्रक्रिया, बैधता की जांच सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई।
आयुक्त ने पारा शिक्षकों के चयन की वैधता संबंधित रिपोर्ट 30 जून तक सौंपने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने कहा कि चयन के लिए प्रकाशित विज्ञापन, विद्यालय के लिए स्वीकृत पारा शिक्षक Para Teacher के पद के विरुद्ध चयन प्रक्रिया, निर्धारित अहर्ता तथा चयन के समय झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा निर्गत आदेश को सक्रियता के साथ ध्यान में रखना सुनिश्चित करें।
उन्होंने ग्राम शिक्षा समिति के पारा शिक्षक Para Teacher से संबंधित चयन हेतु आम सभा की कार्यवाही का भी अवलोकन कर जानकारी देने का निर्देश दिया है।

साथ प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक की कार्यवाही एवं ग्राम शिक्षा समिति द्वारा चयन के लिए की गई अनुशंसा के अनुमोदन की स्थिति एवं प्रखंड शिक्षा समिति की कार्यवाही का अवलोकन भी करने का निर्देश दिया है।
(झारखंड की खबरें WhatsApp पर भी, बस यहां क्लिक करें)
उन्होंने कहा कि प्रखंड शिक्षा समिति के निर्णय के संसूचन सक्षम प्राधिकार के द्वारा किया गया है अथवा नहीं इसे भी समिति के संज्ञान लायें।
उन्होंने चयन के उपरांत जिला परियोजना कार्यालय को प्रखंड शिक्षा समिति के निर्णय के आलोक में प्रशिक्षण एवं मानदेय भुगतान के लिए प्रेषित सूची का भी अवलोकन करने का निदेश दिया है।
आयुक्त ने कहा कि विघालयों में पारा शिक्षकों के कितने पद स्वीकृत हैं और कितने कार्यरत हैं।
इसकी विवरणी भी तैयार करें। उन्होंने शिक्षण कार्य छोड़ देने, सेवानिवृत्त होने, मृत्यु हुए पारा शिक्षकों Para Teachers की विवरणी भी तैयार करने का निर्देश दिया।
बैठक में आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, पलामू के उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक शिव नारायण साहू, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरिया तिर्की, आयुक्त के पीए जयंत कुमार, एपीओ अशोक कुमार रजक, एडीपीओ उदय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

