परिणीति चोपड़ा ने अपने प्रोड्यूसर्स संग साझा की तस्वीर

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने माता-पिता के संग अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें अभिनेत्री ने अपना प्रोड्यूसर्स कहकर बुलाया है।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में परिणीति बगीचे में अपने पेरेंट्स संग पोज देती नजर आ रही हैं।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, मेरे प्रोड्यूसर्स।

तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा है, कितना प्यारा है। मैं यह गार्डेन बहुत मिस करती हूं।

इस साल परिणीति फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाली हैं, जिसे दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। फिल्म में परिणीति के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर भी हैं।

इसके अलावा परिणीति द गर्ल ऑन द ट्रेन में भी नजर आने वाली हैं, जिसे रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है।

यह इसी नाम से बनी हॉलीवुड साइकोलॉजिकल थ्रिलर की हिंदी रीमेक है, जो कि पाउला हॉकिन्स के उपन्यास पर आधारित है।

Share This Article