Homeझारखंडपासवा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, की परीक्षा में आवश्यक...

पासवा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, की परीक्षा में आवश्यक छूट देने की अपील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आगामी फरवरी महीने में 10वीं और 12वीं बोर्ड की होने वाली परीक्षा को लेकर आवश्यक छूट देने की अपील की है।

दूबे ने सोमवार को कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर होगी।

इसलिए बिना देर किये गये बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल की अनुमति दी जाए। अन्यथा इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल में जब सारी गतिविधियां पूर्व की भांति हो रही है, तो मास्क पहनकर, सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराकर और सैनिटाइजर का उपयोग कर प्रैक्टिकल की अनुमति दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भले ही छोटे बच्चों को अभी स्कूल जाने की अनुमति नहीं प्रदान करें, लेकिन बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर छूट देने पर आवश्य विचार करना चाहिए।

आलोक दूबे ने कहा कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा बच्चों की कैरियर के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है जिसमें कई तरह की गतिविधियां सिर्फ विद्यालय परिसर के अंदर ही संभव है।

हर दिन शिक्षकों के साथ बच्चों का संवाद जरूरी होता है। ऐसे में सिर्फ 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलना अत्यंत ही आवश्यक है।

दूबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में निजी स्कूलों के समक्ष भी कई तरह की संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है।

ऐसे में सरकार विभिन्न तरह के टैक्स में छूट दे कर राहत प्रदान कर सकती है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...