लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए क्या है भाव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन संकट के बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छठे दिन भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 104.77 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

बता दें कि अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10.20 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन ब्रेंड क्रूड 100.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 96.11 डॉलर प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Share This Article