नेपाल में विमान लापता, 4 भारतीय हैं सवार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काठमांडू: नेपाल में रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद चार भारतीयों और चालक दल के तीन सदस्यों सहित 19 यात्रियों वाला एक विमान (Plane) लापता हो गया।

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि तारा एयरलाइंस का ट्विन-ऑटर विमान मस्टैंग से पोखरा जा रहा था।

19 यात्रियों में से 13 नेपाली थे

एयरलाइन ने कहा कि मस्टैंग के जोम्सम हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद लापता हुए विमान का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

19 यात्रियों में से 13 नेपाली थे, चार भारतीय और दो अन्य जिनकी राष्ट्रीयता का तत्काल पता नहीं चला पाया है।

Share This Article