PM मोदी ने फोन कर कड़िया मुंडा की तबीयत की ली जानकारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पद्मभूषण कड़िया मुंडा के बेटे जगन्नाथ मुंडा को फोन कर कड़िया मुंडा की तबीयत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रधानमंत्री ने दो मिनट 39 सेकेंड तक कड़िया मुंडा के बेटे से बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि तबीयत बिगड़ने के बाद गत सोमवार को उन्हें मेडिका अस्पताल रांची में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। जगन्नाथ मुंडा ने बताया कि एक दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी। अस्पताल में डॉ विजय कुमार मिश्र की देखरेख में कड़िया मुंडा का इलाज चल रहा है।

Share This Article