नशा कुछ समय का आनंद देता है, लेकिन पूरी जिंदगी बर्बाद कर देता है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त युवा अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा जीवन और करियर को बर्बाद करता है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश के युवाओं से नशामुक्त रहने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशीले पदार्थ कुछ समय के लिए ‘‘आनंद का झूठा एहसास’’ (हाई) दे सकते हैं, लेकिन वे पूरे करियर और निजी जीवन को ‘‘बर्बादी’’ (लो) में धकेल देते हैं।

‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है तथा इसके लिए उन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रहना होगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।