प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बिरसा मुंडा का किया जिक्र

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के दौरान झारखंड के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि वीर योद्धा बिरसा मुंडा ने आंदोलन के जरिए ब्रिटिश शासन की जड़ें हिला दी थी। वह प्रकृति के प्रेमी थे।

उनके आंदोलन से अंग्रेज डरने लगे थे। बिरसा मुंडा अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन कर अपने क्षेत्र की रक्षा कर रहे थे। उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान रांची के नगड़ी प्रखंड के नया सराय में स्वच्छता की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा छूना देश के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।

यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जागरुकता से न केवल स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी घरों में शौचालयों का निर्माण हुआ, बल्कि लोग उसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। साथ ही तालाब को भी स्वच्छ रखने में भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां सफाई है वहां स्वास्थ्य है। जहां स्वास्थ्य है वहां सामर्थ्य है और जहां सामर्थ्य है वहां समृद्धि है। इसलिए तो देश स्वच्छ भारत अभियान पर इतना जोर दे रहा है।

रांची से सटे एक गांव सपारोम नया सराय की कहानी प्रेरणादायक है। सपारोम नया सराय गांव के बारे में जानकर बहुत अच्छा लगा।

Share This Article